समाचार एजेन्सी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान और तालेबान प्रतिनिधियों की बैठक में 70 लोग शामिल हैं जिनकी मुलाक़ात के लिए लग्ज़री होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
ज्ञात रहे कि वाशिंग्टन स्पष्ट कर चुका है कि वह सितम्बर में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव से पहले तालेबान के साथ राजनैतिक समझौता करना चाहता है जिसके बाद विदेशी सैनिकों को वापस बुला लिया जाएगा।
वार्ता के हवाले से अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के मामले में जर्मन प्रतिनिधि मार्क्स पोट्ज़ल का कहनाथा कि आज यहां कुछ सुधारवादी लोग मौजूद हैं जो अफ़ग़ान समाज के एक भाग का नेतृत्व कर रहे हैं।
तालेबान के प्रतिनिधि अब्बास इस्तनकज़ई ने जब कांफ़्रेंस में शामिल होने के लिए कांफ़्रेंस रूम में जाने का प्रयास कर रहे थे तो उनके साथ सुरक्षा बलों की तू तू मैं मैं हुई।
उधर क़तरी विदेशमंत्रालय में आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रतिनिधि मुतलक़ अलक़हतानी ने कहा कि हम समस्त अफ़ग़ान भाईयों और बहनों की दोहा में मुलाक़ात से बहुत प्रसन्न हैं।
ज्ञात रहे कि यह वार्ता अमरीका और तालेबान के बीच वार्ता के छह दिन भग हो रही है जिनमें उक्त कांफ़्रेंस के कारण दो दिन का अंतराल दिया गया है जो दो दिन बाद दोबारा शुरु होगी।